logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET घोटाले के खिलाफ फूटाआक्रोश

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! NEET घोटाले के खिलाफ पानसेमल में फूटा आक्रोश!
आज बड़वानी जिले की तहसील पानसेमल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के 24 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हुए NEET महाघोटाले के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
इस दौरान सेंधवा के लोकप्रिय विधायक एवं जयस जिला अध्यक्ष मोंटू सोलंकी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में तानाशाही मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
हमारी प्रमुख मांगें:
1 NEET घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और छात्रों को न्याय मिले।
2 शिक्षा मंत्री इस धांधली की जिम्मेदारी लेकर तुरंत इस्तीफा दें।
3 युवाओं के भविष्य का सौदा करने वाले दोषियों को जेल में डाला जाए।
24 लाख छात्रों की दिन-रात की मेहनत पर पानी फेरने का हक इस सरकार को नहीं है। जब तक हर एक पीड़ित छात्र को न्याय नहीं मिल जाता, हमारी यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।
लड़ेंगे... जीतेंगे!

24 views

Comment
  • Raju Kanoje

    बड़वानी जिले पानसेमल की खबर

  • Raju Kanoje

    बड़वानी जिले पानसेमल की खबर