logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ौदा में युवा संगम रोजगार मेला 22 मई को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर

बडौदा में युवा संगम रोजगार मेला 22 मई को
विभिन्न कंपनियो में उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन नगर परिषद बडौदा में 22 मई को प्रातः 11 बजे से किया जायेगा।

एमएसएमई, रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार अप्रेटेशिप में विभिन्न कंपनियों द्वारा सेल्समैन, ऑफिस वर्कर, एग्रीकल्चर सेक्टर, बीमा मार्केटिंग क्षेत्र, ऑटो मोबाइल सेक्टर, एलआईसी अभिकर्ता, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, कम्प्युटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 5वी से स्नातकोत्तर तक हो वे इस युवा संगम रोजगार मेले में उपस्थित होकर अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

26
1164 views

Comment