logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमना-डंडई भाया सोनेहारा पथ उन्नयन कार्य शिलान्यास कल

रमना । से डंडई भाया सोनेहारा पथ उन्नयन कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास समारोह रमना स्थित भगत सिंह चौक के समीप पीपल पेड़ के पास आयोजित किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का उन्नयन कार्य कराया जाना है।सड़क के उन्मुखीकरण और चौड़ीकरण के बाद निर्माण रमना, सोनेहारा एवं डंडई प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा कनेक्टिविटी बढ़ने से रमना और डंडई का आर्थिक विकास भी होगा। विधायक प्रतिनिधि ने लोगों से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

0
0 views

Comment