विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत साउथ वेस्टर्न रेलवे की प्लॉगिंग ड्राइव
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत साउथ वेस्टर्न रेलवे की प्लॉगिंग ड्राइव
KSR बेंगलुरु से कृष्णदेवराय हॉल्ट स्टेशन तक चला स्वच्छता अभियान, 200 लोगों ने लिया हिस्सा
बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत 15.05.2026 से 05.06.2026 तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साउथ वेस्टर्न रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन ने रोटरी क्लब एवं इंडिया प्लॉगर्स आर्मी के सहयोग से KSR बेंगलुरु स्टेशन से कृष्णदेवराय हॉल्ट स्टेशन तक प्लॉगिंग ड्राइव आयोजित की।
इस अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर सफाई की गई तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस प्लॉगिंग ड्राइव में डिवीजनल रेलवे मैनेजर श्री आशुतोष कुमार सिंह, एडिशनल डिवीजनल रेलवे मैनेजर श्री परीक्षित मोहनपुरिया एवं श्री प्रवीण कटारकी, सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर (एनवायरनमेंट एवं हाउसकीपिंग) श्री अज़ीमुद्दीन सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम यात्रियों, आम नागरिकों तथा रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों को रेलवे पटरियों पर कचरा न फेंकने तथा स्टेशन परिसर एवं रेलवे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस प्लॉगिंग ड्राइव में लगभग 200 लोगों ने भाग लेकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।