logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारा पीड़ितों के समर्थन में फिर गरजा आंदोलन, बिहार प्रदेश कमिटी का गठन

रांची/पटना। 18 मई 2026:झारखंड से बड़े सत्याग्रह की तैयारी तेज, केंद्र सरकार व सहारा समूह के खिलाफ बनेगी रणनीति।
विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने सहारा इंडिया प्रकरण को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। संस्थान झारखंड से बड़े स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर कार्य कर रहा है। इस आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार, सहारा समूह और झारखंड सरकार को पूर्व में किए गए वादों की याद दिलाई जाएगी।
इसी क्रम में संस्थान ने बिहार में अपने संगठन को मजबूत करते हुए बिहार प्रदेश कमिटी का गठन किया। बिहार गवर्निंग कमिटी के सदस्य राजीव रंजन, अनिल सिंह, श्रीकांत सिंह तथा शम्भू यादव के अथक प्रयासों से यह गठन संपन्न हुआ।
बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक विभिन्न पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बिहार प्रदेश कमिटी, प्रदेशभर में सहारा इंडिया से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई और जनआंदोलन दोनों स्तरों पर मजबूती से कार्य करेगी।
संस्थान का कहना है कि उसका उद्देश्य सहारा इंडिया में फंसी जमाकर्ताओं की राशि वापस दिलाना तथा एजेंटों का खोया सम्मान पुनः स्थापित कराना है। इसके लिए संगठन द्वारा तैयार रोडमैप के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
बैठक के सफल आयोजन पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
समाचार लेखन : नौशाद अली

206
19496 views

Comment