logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुहम्मदाबाद में टोरेंट गैस कंपनी के ट्रक पलटा, सीएनजी गैस रिसाव

मुहम्मदाबाद मऊ : आजमगढ़-मुहम्मदाबाद फोरलेन पर टड़वा जरगर पटखौली गांव के समीप रविवार सुबह टोरेंट गैस कंपनी का सीएनजी सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब चालक महेंद्र ने एक कार को साइड देने के लिए वाहन किनारे किया, तभी ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया।

हादसे में ट्रक में लगे एक सिलेंडर का कप टूट गया, जिससे सीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल केके वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही और गैस रिसाव पर नजर रखी गई। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रहने की सलाह दी। फोरलेन पर कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा, प्रशासन द्वारा ट्रक हटाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास जारी है।

0
330 views

Comment