logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाथनगर विधायक मिथुन यादव ने किया गार्गी पाठशाला का उद्घाटन, बोले- अंतिम पायदान के बच्चों तक शिक्षा पहुँचाना सबसे बड़ा दायित्व

कौशल कुमार
18 मई 2026
भागलपुर | सकारात्मक सामाजिक बदलाव और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित अभियान #LetsInspireBihar के अंतर्गत भागलपुर में एक और मील का पत्थर स्थापित हुआ है। शहर में आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के लिए पूर्णतः निःशुल्क गार्गी पाठशाला के नए केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस नए केंद्र की स्थापना के साथ ही अब बिहार के 18 जिलों में इस अभियान के तहत कुल 34 निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनसे 2500 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थी सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। विशेष बात यह है कि इनमें से 14 जिलों के 29 केंद्रों का कुशल संचालन प्रबुद्ध विदुषियों के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विधायक ने की पहल की सराहना:
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नाथनगर के माननीय विधायक मिथुन यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बच्चों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मिथुन यादव ने कहा, "समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना ही सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। 'लेट्स इंस्पायर बिहार' और 'गार्गी पाठशाला' की यह मुहिम समाज के लिए एक मिसाल है।"
समन्वय और सहयोग:
इस गरिमामयी कार्यक्रम का सफल आयोजन भागलपुर चैप्टर के मुख्य समन्वयक अंशु सिंह के मार्गदर्शन तथा भागलपुर गार्गी चैप्टर की मुख्य समन्वयक सुप्रिया सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्रेनांजा एकेडमी के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
सिर्फ शिक्षा नहीं, आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेगी पाठशाला:
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं प्रबुद्ध सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि गार्गी पाठशाला केवल पारंपरिक शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह वंचित बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम बनेगी। यहाँ बच्चों के लिए:
निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
कौशल विकास
तकनीकी शिक्षा
व्यक्तिगत विकास
की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि भविष्य में ये बच्चे आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक बन सकें।अभियान और इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के सक्रिय सदस्यों की मुख्य भूमिका रही। इनमें निलराज जी, अभिषेक आनंद जी, ऋचा जी, डॉ. अमृता कुमारी जी, वर्षा सिंह जी, रश्मि जी, ब्रजराज चौधरी जी, बिजली जी, अखिलेश कुमार जी, रवि चौधरी जी, प्रशांत कुमार जी, पिंकू कुमार जी, संजय यादव जी, निशांत राज जी, आकाश कुमार जी, शुभम कुमार जी, डॉ. विजय कुमार वर्मा जी, दीक्षा कुमारी जी, नारायण वर्मा जी, अक्षय यादव जी, अरुण यादव जी एवं संतोष झा जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अग्रिम भूमिका निभाई।

43
7699 views

Comment