बहराइच /अमेठी : दो जन्मतिथियों से नौकरी व योजनाओं में धोखाधड़ी का आरोप
बहराइच /उत्तर प्रदेश: राम सिंह नामक व्यक्ति पर दो अलग-अलग जन्मतिथियों का उपयोग कर शैक्षिक अभिलेख, सरकारी नौकरी और योजनाओं का लाभ लेने का आरोप लगा है। पहली जन्मतिथि 20-02-1978 के आधार पर हाईस्कूल से सहायक अध्यापक नियुक्ति तक के अभिलेख प्रस्तुत किए गए। दूसरी जन्मतिथि 23-04-1992 के आधार पर फिर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए प्रथम वर्ष की प्रमाणपत्र और मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि इस मामले से शैक्षिक अभिलेखों की सत्यता और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं तथा यह संभावित फर्जीवाड़े की श्रेणी में आता है।शिकायतकर्ता उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं जिसमें सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों, सेवा अभिलेखों और योजनाओं के लाभ की पुष्टि शामिल हो। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा में है और निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई जा रही है।