अमेठी: ग्राम सभा नुवावा में आवास योजना जांच पर गंभीर आरोप
अमेठी: ग्राम सभा नुवावा में आवास योजना की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं। शिकायत 10 मार्च 2026 को दर्ज होने के बावजूद मौके की जांच 24 अप्रैल 2026 को की गई, जिससे आरोप है कि जानबूझकर देरी कर साक्ष्यों को प्रभावित और कमजोर करने की कोशिश की गई।
आरोप है कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों को दबाकर पक्षपातपूर्ण और फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित लीपापोती है, जिससे वास्तविक पात्रों को उनके अधिकार से वंचित किया जा सकता है। लोगों ने उच्चस्तरीय या स्वतंत्र एजेंसी से कड़ी जांच कराने और जांच अधिकारी की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।