दीनू मिश्रा पत्रकार
जिला बहराइच
हमारा दायित्व है कि हर बच्चा स्कूल जरूर जाए और डबल इंजन सरकार इस दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर बाल वाटिका से लेकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु समग्र रिपोर्ट कार्ड का विमोचन भी किया।
सभी अनुदेशकों को हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं