अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में बाबा साहब बने सुरेन्द्रखेड़ा और रमाबाई बनी रीना खेड़ा का कंकरखेड़ा समिति ने किया ससम्मान
कंकरखेड़ा में अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में बाबा साहब बने सुरेन्द्रखेड़ा और रमाबाई बनी रीना खेड़ा का कंकरखेड़ा समिति ने किया सम्मान
_----------------------------------
मेरठ - कंकरखेड़ा में निकली गई अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और माता रमाबाई की प्रतिमूर्ति के रूप में शामिल कवि सुरेन्द्र खेड़ा और उनकी धर्मपत्नीकवयित्री रीनाखेड़ा को जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री परमानंद उर्फ नन्हे और पदाधिकारी श्री नेपाल व देवेंद्र बौद्ध ने उनके आवास शिवमित्रा निवास डिफेंस रेजिडेंसी नामक कॉलोनी पहुंचकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया वही अध्यक्षजी ने बताया दोनों के किरदार ने झांकी में एक नई ऊर्जा, जोश और भव्यता पैदा करने का काम किया जिसका समिति तहे दिल से आभार व्यक्त करती हैं सुरेन्द्रखेड़ा ने भी पूरी समिति का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मंगल सिंह मंगल जी , शिवकुमार जी राहुल सुरानिया, दीपक, प्रीतम आदि लोगों ने खेड़ा परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी l