logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी में दिव्यांगजन परीक्षण शिविर 18 मई को आयोजित

बाराबंकी : विकास खंड परिसर Pure Dalai में 18 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे दिव्यांगजनो हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और बैसाखी जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए जाने के लिए परीक्षण किया जाएगा।

शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। मोहम्मद कासिफ, उपाध्यक्ष, भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद उत्तर प्रदेश ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अपने पात्र दिव्यांगजनो को इस शिविर में दस्तावेजों के साथ अवश्य भेजें ताकि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।

334
3191 views

Comment