सीतापुर: भीम आर्मी ने गरीबों और बहन-बेटियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया
सीतापुर: सकरन ब्लॉक के रामपुरवा गांव में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज को संगठित करने, महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा पर जोरदार चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मुलायम सिंह गौतम एवं महेंद्र कुमार राजवंशी न्याय पंचायत बोहरा अध्यक्ष भीम आर्मी ब्लॉक सकरन थे। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद, शिवशंकर राजवंशी, दिनेश राजवंशी, प्रदीप राजवंशी, रामसागर राजवंशी, बिक्रम राजवंशी, अरविंद राजवंशी, असलम मंसूरी, रिजवान मंसूरी, रामदास राजवंशी सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
महेंद्र कुमार राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का झंडा और डंडा दोनों मजबूत हैं और संगठन अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक में समाज में एकता, भाईचारा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।