logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में ICSRI-2026 सम्मेलन का आगाज

जमशेदपुर: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल रिसर्च एंड इनोवेशंस (ICSRI-2026)” का उद्घाटन विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। यह दो दिवसीय सम्मेलन 15 और 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में शंभू संध्या एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी सदस्य अनीता महतो, कुलपति प्रो. डॉ. एस.एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यह्या मजूमदार और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख शशिकांत महतो सहित कई शिक्षाविद् उपस्थित थे।

सम्मेलन के मुख्य संयोजक असिस्टेंट डीन रिसर्च डॉ. शैलेश सरांगी और सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेंद्र विक्रम हैं, जबकि डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति साहू और डॉ. वसीम अकरम सह-संयोजक हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देना, नई तकनीकों और औद्योगिक चुनौतियों पर चर्चा करना और सतत विकास व नवाचार को प्रोत्साहित करना है। इसमें देश-विदेश के शोधकर्ता, छात्र, शिक्षाविद् और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन में AI-based Space Robotics, Advanced Composite Materials और Sustainable Tribological Systems जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी। क्रोएशिया के प्रो. डॉ. ड्राजन कोजाक और साइप्रस के डॉ. बाबक सफर्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय वक्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर एसआरएम चेन्नई, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी सिलचर, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ भी अपने विचार साझा करेंगे। उत्कृष्ट शोध पत्रों का प्रकाशन Scopus और SCI Indexed Journals में होगा।

7
479 views

Comment