logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरायकेला: आरकेएफएल प्लांट-8 में सफल रक्तदान शिविर आयोजित

सरायकेला: भोलाडीह स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (आरकेएफएल) के प्लांट-8 में रविवार को ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स और अस्पताल की संयुक्त टीम ने किया।

इस रक्तदान शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की खास बात रही। कुल 214 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मानव संसाधन प्रमुख नीरज सिन्हा, सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद, आदित्य प्रकाश, विकास साहू, प्रदीप बिस्वास, श्रवण कुमार, आकाश मंडल, निकिता महतो, उदयनाथ महतो, विद्याधर महतो, रजनीकांत कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता एवं ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की गीता सिंह ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा इंचार्ज मनीष कुमार सिंह ने किया।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आपातकालीन रक्त की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कंपनी सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

5
268 views

Comment