logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्लैमर मोशन शो के ऑडिशन का नागौर में आगाज, 40 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर।

नागौर। सिया कॉस्मेटिक एवं मोनिका मेकओवर के बैनर तले आयोजित ग्लैमर मोशन शो के ऑडिशन का शुभारंभ रविवार को डीडवाना रोड स्थित रामगोपाल मैरिज गार्डन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की आयोजकमोनिका मेकओवर की संचालिका मोनिका ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि शो का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के उभरते कलाकारों को एक उचित मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों में कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें सही अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।एंव 4 मई को बिकानेर में आडिशन रखा गया जिसमें बिकानेरवासियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं आगामी आडिशन जोधपुर में रखा जायेगा जिसकी जल्द ही आडिशन की तारीख घोषित कर दी जायेगी
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, रैंप वॉक और मॉडलिंग के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जज की भूमिका खुशी जावा (मिस यूनिवर्सिटी बीकानेर) एवं कोरियोग्राफर जेडी (जितेन्द्र) ने निभाई। दोनों जजों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगामी चरणों में चयनित प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण देकर बड़े मंच पर प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।

37
1957 views

Comment