अग्निश्मन एवं आपात सेवा विभाग काशीपुर में दो कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण मनाया गया विदाई कार्यक्रम
काशीपुर:-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून महोदय के आदेश के क्रम में व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के आदेश के अनुपालन में *लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह बिष्ट* के गैर जनपद स्थानांतरण जनपद उधम सिंह नगर से जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण तथा *फायरमैन कृपाल सिंह बिष्ट* के अनुकंपा के आधार पर जनपद उधम सिंह नगर से गैर जनपद चंपावत स्थानांतरण पर फायर स्टेशन काशीपुर में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया तथा समस्त कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई तथा अंत में श्रीमान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी काशीपुर द्वारा दोनों कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य कामना के सहित भावपूर्ण विदाई दी गई।