रेणुकूट इंडियन काफी हाउस में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न
संवाददाता (अहमद राजा )
सोनभद्र : पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रेणुकूट स्थित इंडियन काफी हाउस में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हृदया नन्द श्रीवास्तव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पत्रकारों ने उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बैठक के दौरान संगठन द्वारा आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश कुमार सैनी, जूही खान, रमेश कुमारी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अहमद राजा, डीके सिंह सहित तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।