कठौली यादव बस्ती का जला ट्रांसफॉर्मर जल्द बदले जाने का आश्वासन, आज शाम तक बदलागया
प्रयागराज जनपद के कठौली यादव बस्ती में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें हो रही थीं।
इस समस्या को देखते हुए पत्रकार बलेंदु कुमार यादव ने मेजा रोड के एसडीओ से बातचीत कर ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलवाने का अनुरोध किया। इस पर एसडीओ साहब ने आश्वासन दिया कि आज शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था फिर से सुचारु हो सकेगी।
वहीं एसडीओ साहब ने स्पष्ट किया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या चार्ज नहीं लिया जाता है। यह विभागीय कार्य है और पूरी तरह निःशुल्क होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : पत्रकार बालेन्दु कुमार यादव