कटिहार में मो. आसिफ आलम बने साइबर क्राइम विंग के प्रमुख
कटिहार: मो. आसिफ आलम को कटिहार में साइबर क्राइम विंग की कमान सौंपी गई है। वे ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों पर कड़ी नजर रखने का कार्यभार संभालेंगे।
पुलिस विभाग साइबर अपराधों को रोकने के लिए नई रणनीतियों के साथ अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक हाईटेक और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस पहल से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।