खटीक नेता पंकज खटीक ने किया "खटीक समाज समिति का गठन"
खटीक नेता पंकज खटीक ने किया "खटीक समाज समिति का गठन"
मेरठ - आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता के लिए एकीकरण की सोच के साथ खटीक समाज समिति मेरठ द्वारा बेगम पुल स्थित श्री प्लाजा कंपलेक्स मे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें खटीक समाज की एक समिति के गठन की जानकारी दी गई और समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। खटीक समाज मेरठ समिति के सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। खटीक समाज समिति के संरक्षक पंकज खटीक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हमारा उद्देश्य खटीम समाज को एकत्रित करना और समाज में भाईचारा स्थापित करने के साथ ही समाज आगे बढ़े और देश की मुख्यधारा में शामिल हो सके इसके लिए प्रयास में हिस्सा बनना है। उन्होंने समिति के उद्देश्यों की जानकारी पत्रकारों को दी।
खटीक समाज समिति के अध्यक्ष नीरज खटीक ने इस दौरान कहा कि खटीक समाज के लोगों के परिवार के बच्चों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समाज के गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए धनराशि दिलाने का काम समिति द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और खटीक समाज के लोग मौजूद रहे। समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों संरक्षक कमल खटीक,उपाध्यक्ष कुक्कू खटीक, उपाध्यक्ष कपिल खटीक,उपाध्यक्ष राजेंद्र खटीक, महामंत्री सुधीर खटीक, संगठन मंत्री करन खटीक, मंत्री सुनील खटीक, मंत्री निपुल खटीक, मंत्री लाल सिंह खटीक, मंत्री गौरव खटीक को जिम्मेदारी दी गयी और देश व समाज हित के लिए कार्य करने का आवाहन किया गया