शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्रवेश प्रारम्भ
शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारणी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय में वर्तमान में निम्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित हैं कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त होते हैं। महाविद्यालय की प्रमुख सुविधाएँ: अनुभवी व्याख्याता, आधुनिक प्रयोगशालाएँ कम्प्यूटर लैब एवं इंटरनेट सुविधा समृद्ध पुस्तकालय अनुशासित शैक्षणिक वातावरण खेल, सांस्कृतिक एवं तकनीकी गतिविधियाँ महाविद्यालय प्रशासन ने जिले एवं आसपास के विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग में पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
अधिक जानकारी हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ कार्यालय से संपर्क करें।