माहवारी जागरूकता अभियान विहान बालिका विद्यालय में आयोजित
इटावा। शहर में स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में माहवारी को लेकर फैली झिझक और भ्रांतियों को तोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।
जिला महिला चिकित्सालय के साथिया केन्द्र की परामर्शदाता डॉ. प्रेमलता शुक्ला और अध्यापिका दुर्गा देवी ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सावधानियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय अधीक्षिका मीना त्यागी, सुमनलता, ज्योति, नीलम, बलराम सिंह एवं रमन यादव भी उपस्थित रहे।