वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण कई देशों ने कड़े कदम उठाए
दुनिया भर में ऊर्जा संकट के चलते कई देशों ने नागरिकों और उद्योगों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। USA के कई राज्यों ने घर से काम करने को कहा है, जबकि साउथ कोरिया ने बिजली बचाने के लिए घरेलू उपकरणों के उपयोग को सीमित किया है। PSL मैच बिना दर्शकों के खेले गए, श्रीलंका ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया और बांग्लादेश ने मॉल शाम 7 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है।
चीन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के उपयोग को बढ़ावा दिया है, थाईलैंड ने एयर कंडीशनर 27 डिग्री पर रखने और सूट न पहनने की सलाह दी है। UK ने हाईवे की स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटे कर दी है, जर्मनी ने कार फ्री संडे शुरू किया है और स्पेन ने ऑफिस जल्दी बंद करने का आदेश दिया है। फ्रांस ने घरेलू छोटी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया है और ट्रेन से यात्रा करने को कहा है। ब्राजील ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग की सलाह दी है, इटली ने एयर कंडीशनर के लिए 27 डिग्री तापमान अनिवार्य किया है और फिलीपींस ने वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है।
भारत में अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं आई है। इस वैश्विक संकट के बीच देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री और देश का समर्थन करने की अपील की गई है।