logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Jashpur: तमता पेट्रोल पम्प के नियम से किसान परेशान

Jashpur जिले के तमता गांव में पेट्रोल पम्प पर लागू नए नियम के कारण आसपास के किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि डीजल केवल वाहन में ही मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। मुडापारा, केरजू सहित आसपास के गांवों के किसान खेतों में जुताई और कृषि कार्यों के लिए डीजल लेने अब ट्रैक्टर या वाहन लेकर लगभग 20 किलोमीटर दूर तमता पेट्रोल पम्प तक पहुंचते हैं। पहले वे परिचितों के माध्यम से डीजल मंगवा लेते थे, जिससे समय और खर्च की बचत होती थी।

ग्रामीण किसानों ने बताया कि नए नियम के कारण ट्रैक्टर लेकर आने-जाने में ही दो से तीन लीटर डीजल खर्च हो जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और खेती के महत्वपूर्ण समय में घंटों का समय भी बर्बाद होता है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कृषि कार्यों के मद्देनजर सीमित मात्रा में डीजल डिब्बों या पात्रों में देने की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें अनावश्यक दूरी न तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि देशभर में ईंधन बचाने की अपील के बावजूद इस नियम से ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की अतिरिक्त खपत बढ़ रही है।

9
808 views

Comment