logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है.

वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया (इरान-इजरायल विवाद) के तनाव के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है.
इसके अलावा सीएनजी (CNG) के दामों में भी 2-3 प्रति किलो का इजाफा किया गया है. दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इनमें भी 40 से 50 तक की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.

आज के नए पेट्रोल और डीजल रेट (प्रति लीटर)
ईंधन की कीमतों में 3 की बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में आज के भाव इस प्रकार हैं:

दिल्ली: पेट्रोल 97.77 और डीजल 90.67.
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल का औसत दाम लगभग 97.37 पहुंच गया है.

आज के घरेलू एलपीजी (14.2 kg) सिलेंडर के रेट
पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं:

दिल्ली: 913.00
मुंबई: 912.50
लखनऊ: 950.50
आगरा: 924.50
गोरखपुर: 975.00
कानपुर: 928.00
पटना: 1002.50
जयपुर: 916.50
बेंगलुरु: 915.50

कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण.
वैश्विक संकट: ईरान-इजरायल तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.
आपूर्ति पर दबाव: होर्मूज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में तनाव की वजह से तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है.

#badaunharpalnews #badaunnews #budaunharpal #badaunharpal #budaun #badaun #ujhani #UttarPradeshNews #budauncity #delhi #petrol #PetrolPriceHike #CNG बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

3
202 views

Comment