logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानसून पूर्व मेंटेनेंस हेतु 18 से 31 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली बंद

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड, कसडोल संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र सरसीवां द्वारा मानसून पूर्व लाइन मेंटेनेंस कार्य के लिए क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति बंद रखने का शेड्यूल जारी किया गया है। निर्धारित तिथियों पर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
कंपनी के अनुसार निम्न तिथियों पर इन फीडरों एवं क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी
18 मई 2026
11 केवी खपरीडीह फीडर खुंटे ट्रांसफार्मर, भास्कर ट्रांसफार्मर
11 केवी पेण्ड्रावन फीडर पेण्ड्रावन, गांडापाली, कोदवा, कोट, केड़िया-रवार, टीहलीपाली, चारभांठा
19 मई 2026
11 केवी भिनोदी फीडर भिनोदी, मुच्छमल्दा, शीतलपुर, तौलीडीह, साल्हेओना, बछौरडीह, पिपरडुला, झुमका
20 मई 2026
11 केवी गाताडीह फीडर अमलीडीह, गाताडीह, पिपरडीह, हरदी, घरजरा, मण्डलपुर
21 मई 2026
11 केवी बालपुर फीडर बालपुर, सरधाभांठा
22 मई 2026
11 केवी टाटा फीडर मनपसार, टाटा, अमोदी, चोरमठ्ठी, रायकोना
23 मई 2026
33 केवी सरसीवां फीडर सरसीवां एवं गोपालपुर सबस्टेशन क्षेत्र के सभी गांव
24 मई 2026
11 केवी सरसीवां टाउन-1 फीडर सारंगढ़ रोड, कटियानार, कोदवा, सरसीवां भाटापारा
25 मई 2026
11 केवी मधाईभांठा फीडर मोहतरा, मधाईभांठा, चकरदा
26 मई 2026
11 केवी जोगेसरा फीडर तिलाईपाली, जोगीदीपा, बम्हनपुरी, जोगेसरा, पिकरीपाली, तेन्दुभांठा
28 मई 2026
11 केवी जैतपुर फीडर पण्ड्रीपाली, ओड़काकन, जोरापाली, बलौदी, जैतपुर, कोसमकुण्डा, खपरीडीह, लखुरीडीह
29 मई 2026
11 केवी मनपसार फीडर मुड़पार, बिलासपुर
30 मई 2026
33 केवी कोसीर फीडर बालपुर सबस्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडर क्षेत्र
31 मई 2026
11 केवी सरसीवां टाउन-2 फीडर पेण्ड्रावन रोड, भटगांव रोड, सरायपाली रोड
वितरण कंपनी ने बताया कि आवश्यकतानुसार कार्य समय में परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करें।

35
900 views

Comment