logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल, जोरदार विरोध प्रदर्शन से उठी जनता की आवाज़

महंगाई, कमी और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ते दामों और लगातार हो रही कमी से आम जनता परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा नैतिक पेट्रोल पंप के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें उदयपुर क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
देश की जनता महंगाई और ईंधन संकट से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कमी से आम लोगों के साथ-साथ किसान, व्यापारी और परिवहन क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नैतिक पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल की गुणवत्ता हमेशा अच्छी रही है तथा वहाँ कभी गुणवत्ता को लेकर शिकायत नहीं रही, लेकिन वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त एवं नियमित आपूर्ति नहीं होने से नैतिक पेट्रोल पंप सहित उदयपुर के समस्त पेट्रोल पंप भी समस्या की मार झेल रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजवंती सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, शेखर सिंह देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जनपद सदस्य योगेंद्र सिंह, डांड़गांव जॉन प्रभारी द्वारिका यादव, NSUI अध्यक्ष सूरज यादव, उदयपुर मंडल अध्यक्ष रोहित टेकाम , भागवत सिंह, दिलीप सिंह, पनेंद्र सिंह, मिश्रा जी, रूप साय, चित्रांगतपुरी, अजीतेश सोनी, उदयपुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रताप सिंह, करौदी पंचायत के सरपंच रामप्रसाद सिंह, भुनेश्वर सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ पुरजोर विरोध दर्ज कराते हुए बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन के कानों तक जनता की आवाज़ पहुँचाने का प्रयास किया तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

101
2552 views

Comment