प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तीसरे चरण में रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी 17 और 18 मई तक चलने वाले इस दौरे के दौरान उनका स्वागत खास अंदाज में किया गया. जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान स्वीडिश हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, स्वीडन के अत्याधुनिक ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया. आसमान में अनोखे अंदाज से पीएम मोदी का स्वागत करने वाला यह सीन दोनों देशों के मजबूत होते रक्षा और रणनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है.
पीएम मोदी के स्वीडन पहुंचने से पहले ही दोनों देशों के रिश्तों को लेकर कई अहम संकेत मिल चुके थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब उनका विमान स्वीडिश हवाई सीमा में दाखिल हुआ. जैसे ही प्रधानमंत्री का विमान स्वीडन के आसमान में पहुंचा, वहां की वायुसेना के आधुनिक ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने उसे सुरक्षा घेरे में लेते हुए एस्कॉर्ट किया. स्वीडन लंबे समय से रक्षा तकनीक और आधुनिक सैन्य उपकरणों के लिए जाना जाता है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों की मौजूदगी ने इस यात्रा को और खास