logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़-बिलासपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने युवक को रौंदा, स्थिति अत्यंत गंभीर


ब्यूरो रिपोर्ट, आइमा मीडिया सरसीवा/सारंगढ़। सारंगढ़-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का जानलेवा संगम देखने को मिला। थाना सरसीवा अंतर्गत ग्राम तिलाईपली मोड़ के पास सुबह लगभग 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका पैर पूरी तरह टूट गया है। घायल युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

शिव शक्ति हार्डवेयर की ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर था नशे में धुत

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कारित करने वाला अशोक लेलैंड ट्रक (नंबर CG 22 J 9777) "शिव शक्ति हार्डवेयर" का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त ट्रक का ड्राइवर शराब के अत्यधिक नशे में धुत था, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल युवक पिकरीपाली का निवासी

इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सतीष अनंत (उम्र 25 वर्ष), पिता गुजराम अनंत, निवासी ग्राम पिकरीपाली के रूप में हुई है। टक्कर के बाद सतीष सड़क पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था।

बिलासपुर के निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतीष को एम्बुलेंस के जरिए तत्काल सारंगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की बिगड़ती हालत और सिर व पैर में लगी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में सतीष को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। युवक की हालत अभी भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

सरसीवा पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

84
2812 views

Comment