सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम हरदी में 18 मई को लगेगा सुशासन तिहार शिविर, 16 ग्रामों के नागरिक दर्ज कर सकेंगे अपनी समस्याएं
सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम हरदी में 18 मई को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शासकीय हाईस्कूल हरदी के परिसर में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होगा। प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं, सुझाव, मांग और शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
इस शिविर में निम्न ग्रामों के लोग शामिल होकर अपनी बात रख सकेंगे
रेड़ा, चंवरपुर, भंवरपुर, अमेठी, बासीनबहरा, कोतरी, मुड़ियाडीह, जिल्दी, सुवाताल, उधरा, पचपेड़ी, दुर्गापाली, गोडिहारी, रापागुला, हरदी, चंदाई और कुधरी।
सुशासन तिहार शिविर का उद्देश्य शासन-प्रशासन को गांवों तक ले जाना और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, प्रमाणपत्रों, योजनाओं, सेवाओं और जनहित से जुड़ी मांगों को प्राप्त करेंगे।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाएँ, जिससे समयबद्ध और प्रभावी समाधान संभव हो सके