logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पश्चिमी सिंहभूम में जन भागीदारी अभियान की समीक्षा बैठक

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में "जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले" अभियान के सफल संचालन हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आहार दिवस पर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आहार वितरण निरीक्षण का निर्देश दिया।

बैठक में आदि सेवा केंद्रों के टैगिंग कार्य को सुनिश्चित करने और जेएसएलपीएस के माध्यम से रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं से जागरूकता फैलाने पर सहमति बनी। अभियान के अंतर्गत जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, लाभुकों से जुड़े विशेष शिविर, जनसुनवाई कार्यक्रम एवं ग्राम संपर्क अभियान चलाने की योजना बताई गई। 18 मई से 25 मई तक जन भागीदारी सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें पंचायत दिवस, रक्तदान शिविर, सखी संवाद, स्वास्थ्य शिविर, राजस्व शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

3
848 views

Comment