logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नर्मदापुरम: लायंस क्लब होशंगाबाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का चयन

नर्मदापुरम: लायंस क्लब होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की मुख्य बैठक में सर्वसम्मति से लायन हरि सिंह चौहान जी को 2026-27 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। नवगठित PST टीम को पुष्पमालाओं से सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन डी.एस. डांगी, लायन के.एस. राजपूत, लायन सुभाष बरेले, लायन अमोल जैन, लायन रत्नेश दीवान, लायन मुन्नालाल जैन, लायन पवन शुक्ला, डॉ. जे.पी. मालवीय, लायन चंद्रशेखर शर्मा, लायन रामकुमार चौधरी, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन बावरिया, लायन मोहित चोकसे, लायन कामेश जायसवाल और लायन रामकुमार गुबरैले सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा हुई। पदाधिकारी पदों पर लायन पवन शुक्ला (प्रथम उपाध्यक्ष और सचिव), लायन रत्नेश दीवान (द्वितीय उपाध्यक्ष), लायन चंद्रशेखर शर्मा (सह सचिव), लायन रामकुमार चौधरी (कोषाध्यक्ष), योगाचार्य राकेश चौहान (शाह कोषाध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर), लायन ओपी बावरिया (टेमर), शिवमंगल सिंह चौहान (टेल ट्विस्टर) नियुक्त किए गए।

22
1553 views

Comment