logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छौड़ाही के नारायणपीपड़ कावर झील बहियार में अधेड़ किसान की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

बिग ब्रेकिंग | छौड़ाही



छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर पंचायत स्थित कावर झील बहियार में रविवार सुबह एक अधेड़ किसान का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी वासुदेव यादव के रूप में हुई है। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे जख्म पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है।



परिजनों के अनुसार वासुदेव यादव शनिवार सुबह पशुओं के लिए चारा काटने बहियार गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह ग्रामीणों ने चानन कुआं के समीप झाड़ियों में उनका रक्तरंजित शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।



घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी लाल परी देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को पहले से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।



सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में मंझौल डीएसपी नवीन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एवं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।



डीएसपी ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी अनुसंधान एवं फॉरेंसिक जांच के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।



घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ

3
871 views
1 shares

Comment