बरेली: ग्रामीण युवाओं में डिजिटल स्किल से भविष्य संवारने की लहर
बरेली / उत्तर प्रदेश: डिजिटल युग में ग्रामीण भारत के युवाओं ने अपनी छवि बदलते हुए डिजिटल कौशल सीखना शुरू कर दिया है। हालिया सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि गांवों और छोटे कस्बों के युवा अब केवल सोशल मीडिया पर समय बिताने की बजाय कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी डिजिटल स्किल्स सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बरेली सहित कई जिलों के युवा घर बैठकर फ्रीलांसिंग के माध्यम से देश-विदेश की कंपनियों के लिए काम कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। सरकार की डिजिटल इंडिया योजना और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की मदद से इंटरनेट की पहुंच बढ़ी है, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर खुले हैं। सोशल मीडिया एक्टिविस्ट इश्तियाक सैफ़ी ने कहा कि अगर गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर खोले जाएं तो युवाओं का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।