नर्मदापुरम में लायंस क्लब होशंगाबाद की अध्यक्षता बैठक संपन्न
नर्मदापुरम: लायंस क्लब होशंगाबाद (नर्मदपुरम) की मुख्य बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से लायन हरि सिंह चौहान को 2026-27 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। इस बैठक में क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित PST टीम को पुष्पमालाओं से सम्मानित कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर लायन डी.एस. डांगी, लायन के.एस. राजपूत, लायन सुभाष बरेले, लायन अमोल जैन, लायन रत्नेश दीवान, लायन मुन्नालाल जैन, लायन पवन शुक्ला, लायन डॉ. जे.पी. मालवीय, लायन चंद्रशेखर शर्मा, लायन रामकुमार चौधरी, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन बावरिया, लायन मोहित चोकसे, लायन कामेश जायसवाल एवं लायन रामकुमार गुबरैले सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों के पदभार भी सदस्यों को सौंपे गए, जिनमें प्रथम उपाध्यक्ष लायन पवन शुक्ला, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन रत्नेश दीवान, सचिव लायन पवन शुक्ला, सह सचिव लायन चंद्रशेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन रामकुमार चौधरी, शाह कोषाध्यक्ष तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर योग लायन योगाचार्य राकेश चौहान, टेमर लायन ओपी बावरिया और टेल ट्विस्टर शिवमंगल सिंह चौहान शामिल हैं।