logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में खेडी शिकोपुर से अलावलपुर छुटमलपुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर विधायक इंजी. रवि बहादुर ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि सड़क पर कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं और जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं। साथ ही सड़क की सतह से बजरी बाहर निकलने की शिकायत भी सामने आई है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती चरण में ही गुणवत्ता संबंधी कमियां दिखाई देने लगी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
विधायक रवि बहादुर ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई करने तथा सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की है।
Reporter : Rao Shokeen
Rao Digital India News
#Haridwar #Jwalapur #PMGSY #RaviBahadur #UttarakhandNews #RoadConstruction

3
58 views

Comment