logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वन नेशन, वन इलेक्शन लागू करने की BJP ने की अपील

बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)लोकसभा सचिवालय की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज शहर के ताज वेस्ट एंड होटल में वन नेशन, वन इलेक्शन से संबंधित संवैधानिक संशोधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की।
इस दौरान कर्नाटक BJP की ओर से वन नेशन, वन इलेक्शन व्यवस्था को लागू करने की अपील की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बी.वाई. विजयेंद्र सहित वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में सांसद पी.सी. मोहन, यदुवीर वोडेयार, डॉ. सी.एन. मंजूनाथ, विधायक एल. रवि सुब्रह्मण्यम, सुरेश गौड़ा, ज्योति गणेश, विधान परिषद सदस्य के.एस. नवीन, राज्य महासचिव नंदीश रेड्डी तथा राज्य के मुख्य प्रवक्ता अश्वत्थनारायण उपस्थित रहे।

12
443 views

Comment