एसएमवीटी बेंगलुरु-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को दिखाई गई हरी झंडी
बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल) Smvt रेलवे स्टेशन पर आज आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसएमवीटी बेंगलुरु - लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री V. सोमना ने कहा कि यह नई रेल सेवा कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीधा संपर्क मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, किफायती और सुलभ यात्रा का लाभ प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा से पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में सांसद P. C. मोहन, राज्यसभा सांसद लेहरसिंह सिरोया , रेलवे महाप्रबंधक श्री अनंत तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री ए.के. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित