ग्राम सभा विद्यापारा में नाली निर्माण कार्य अधूरा पड़ा
गाजीपुर: ग्राम सभा विद्यापारा, जो सदर ब्लॉक में स्थित है, वहां ग्राम प्रधान द्वारा एक घर से नाली का निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से पूर्ण नहीं हुआ है। नाली निर्माण के लिए आवश्यक सरकारी धनराशि की उगाही की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नाली का निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
इसके अलावा, नाली की मरम्मत के लिए भी धनराशि जारी की गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य भी नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान के माध्यम से नाली निर्माण संबंधित कार्य ग्राम पंचायत के पन्नों पर दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।