logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची के 5 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

रांची, 17 मई : धनबाद में दिनांक 16 मई को आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया। प्रतियोगिता में रांची के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों शिवदत्त लोहरा, अंश कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार, साक्षी कुमारी एवं रौनिका राशी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से उनके माता-पिता, कोच Md Ibrar Quraishi तथा पूरे रांची जिले में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया कि रांची के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
कोच इबरार कुरैशी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड और रांची का नाम रोशन करेंगे।

20
1383 views

Comment