ग्राम सभा विद्यापारा में नाली निर्माण कार्य में देरी
ग्राम सभा विद्यापारा जिला गाजीपुर : ग्राम प्रधान द्वारा एक घर से तालाब तक नाली निर्माण का कार्य पिछले चार वर्षों से अधूरा है। नाली निर्माण के लिए सरकारी धनराशि की उगाही की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। नाली की मरम्मत के लिए भी धनराशि जारी की गई है, परंतु अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
ग्राम निवासी श्री सुरेश सिंह पुत्र श्री रामचंद्र के अनुसार, नाली निर्माण कार्य ग्राम पंचायत में पन्नों पर दर्ज है, लेकिन वास्तविक कार्य में देरी हो रही है। अगले वर्ष होने वाले पंचायती चुनाव को देखते हुए ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण कार्य शुरू कराया है, परंतु उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।