logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायसिंहनगर में बजरंग दल की बैठक, युवाओं को प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने का आह्वान

रायसिंहनगर : बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के संदर्भ में रायसिंहनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को आगामी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। बैठक का आयोजन GRLN Financial Services, रायसिंहनगर में हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में श्रीगंगानगर से आए बजरंग दल के पदाधिकारी श्री मोहन जी ग्रोवर और श्री हितेश जी शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग युवाओं के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 6 जून से 7 जून 2026 तक श्रीगंगानगर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक युवाओं के भाग लेने का आग्रह किया। रायसिंहनगर से गौरीशंकर सारस्वत, सह संयोजक बजरंग दल, और सभी उपस्थित युवाओं ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने का संकल्प लिया।

5
232 views

Comment