logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उसावां: कवि रामसहाय शूल की स्मृति में काव्यगोष्ठी आयोजि। पिंटू कुमार संवाददाता

उसावां: वरिष्ठ कवि रामसहाय शूल की स्मृति में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कवियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर पाठक ने की जबकि अमित अंबर ने संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष कुमार सिंह की सरस्वती वंदना से हुई।



काव्यगोष्ठी में रामनरेश यादव, नंदकिशोर पाठक, जगपाल जग, ए पी यादव, अब्दुल बहार आजाद, अमित अंबर, महेश अग्निमुख, मुशीर अहमद मुशीर, सुरेश चंद्र यादव, संतोष कुमार सिंह, रामानंद मिश्रा सहित अन्य कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से रामसहाय शूल को श्रद्धांजलि दी। अंत में आदेश कुमार सिंह, महेश कौशल और अनीश कल्व ने भी अपनी कविताओं से कार्यक्रम को समृद्ध किया।

21
1508 views

Comment