logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परतापुर में हुआ अंतर्मना सामायिक निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधालय का शुभारंभ (सर्वेश्वर गौशाला एवं पुष्पतीर्थ वाटिका को 5-5 लाख रुपए दान दिए)

परतापुर में साधना महोदधि, सिंह निष्क्रिडित व्रत कर्ता आचार्य108 श्री प्रसन्न सागर मुनिराज के आशीर्वाद एवंमुनि 108श्री सामायिक सागर मुनिराज की प्रेरणासे नेमीनाथ दिगंबर जैनमंदिर केसामने अंतर्मना सामायिक निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधालय का शुभारंभहुआ। जिसके भामाशाह अशोक गांधी भड़ूच, चिन्तन दोसीएवं दोसी परिवार रहे।प्रकल्प प्रभारी विपीन दोसी ने बताया किऔषधालय में प्रातः7 बजे से 9 बजे के बीच रोगियोंका परामर्श कर उपचार किया जाएगामें एवं आवश्यकता वाले रोगियों को निःशुल्क दवाईया प्रदान की जाएगी।औषधालय का संचालन दिगंबर जैन समाज परतापुर द्वारा किया जाएगा।
तपाचार्य प्रसन्न सागर मुनिराज की प्रेरणा से गुरुभक्तो द्वारा सर्व समाज कीसर्वेश्वर गौशालापरतापुर के लिए 5 लाखरुपये एवंपुष्पतीर्थ वाटिका परतापुर के विकास के लिए 5लाख रुपएप्रदान किए गए।

152
9836 views

Comment