त्रिमेंस बैठक मगवास मे सम्पन्न
श्री त्रि वे दी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज ( जवास विभाग) की बैठक महत्वपूर्ण बिन्दुओ के साथ मगवास ग्राम में सम्पन्न. नारी शक्ति ने लिया उत्साह के साथ भाग.
उदयपुर, जवास विभाग श्री त्रि वे दी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 17/5/26 झाड़ोल के ग्राम मगवास के ठाकुर जी मंदिर परिसर मे केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र व्यास, उदयपुर नगर इकाई अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर व्यास, महिलाध्यक्षा श्रीमती निवेदिता जोशी एवं मय कार्यकारिणी के साथ ठाकुर जी मंदिर परिसर मे भगवान एकलिंग जी और कुलदेवी कात्यायनी माँ के जयघोष के साथ हुई सम्पन्न. इस अवसर पर श्री देवनारायण जोशी, श्री दीपक जोशी श्री अशोक जोशी, श्री मनीष जोशी समेत प्रबुद्धजनों ने समाज एकता, भवन निर्माण रुपरेखा, युवक युवती परिचय सम्मेलन समेत बिन्दुओ पर चर्चा रही.साथ ही बैठक में समाज में चल रही कुरीतियों को मिटाने व अंतर्जातीय विवाह पर अकुंश लगाने के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी को अवगत कराते हुए ठोस निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव पास किया गया । यह जानकारी केंद्रीय मिडिया प्रभारी सीपी जोशी ने दी.