logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, (द बर्निंग ट्रेन) यात्रियों में मची अफरा-तफरी

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह हादसा लूनी और आलोट स्टेशन के बीच हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रेन की दो बोगियों में आग भड़क उठी।
बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई देने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बोगियों से बाहर निकलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
आग ने देखते ही देखते दो कोचों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते ट्रेन को रोके जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा।

96
2743 views

Comment