हरदोई वालों की तो निकल पड़ी! अब बस 'पलक झपकते ही' पहुंचेंगे दिल्ली,आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
*हरदोई*
दिल्ली जाने वाले हरदोई के 'सफर-प्रेमियों' के लिए एक ऐसी धमाकेदार खबर आई है, जिसे सुनकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा! अब दिल्ली दूर नहीं है, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) के हरदोई डिपो ने सीधे दिल्ली के लिए एक ऐसी सुपरफास्ट बस सेवा शुरू कर दी है, जो आपको एक्सप्रेस-वे के रास्ते से उड़ाकर ले जाएगी।इस नई बस सेवा का रूट चुना गया है शानदार 'गंगा एक्सप्रेसवे'। परिवहन विभाग के अफसरों की मानें तो अब दिल्ली का सफर सिर्फ और सिर्फ 6 घंटे का रह गया है। यानी इधर आपने बस में सीट पकड़ी, थोड़ी देर आंख झपकाई, और उधर आप सीधे दिल्ली के कनॉट प्लेस या आनंद विहार में खड़े मिलेंगे!'इस नई और चमचमाती बस सेवा का फीता काटने खुद पहुंचे थे सदर विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। उन्होंने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह बस हरदोई के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब यात्रियों को कम समय में, सुरक्षित और एकदम वीआईपी वाली आरामदायक सुविधाओं के साथ दिल्ली पहुंचने का मौका मिलेगा
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*