रुड़की : कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल महंगाई विरोध प्रदर्शन
रुड़की : जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी ने अध्यक्षता संभाली।
राजेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार की महंगाई रोकने में असफलता को गंभीर बताया और कहा कि पेट्रोल की कीमत 100 के करीब पहुंच गई है, सोने का दाम 1,70,000 रुपए प्रति तोला हो गया है और डॉलर 96 के पार चला गया है। उन्होंने सरकार पर जनता को भ्रमित करने और प्रचार पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया और रुड़की की जनता से कांग्रेस उम्मीदवार को जीताने का आह्वान किया। सुभाष सैनी ने भी केंद्र सरकार की नाकामी और युवाओं के बेरोजगार होने की बात कही तथा 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।