logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वाणिज्य

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) में नैतिक मुद्दे" विषयक एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. अभिनव राज, निदेशक, इंडियन कल्चरल सेन्टर एम्बेसी ऑफ इंडिया, मेक्सिको में कार्यरत ने कहा कि AI सिस्टम जिस डेटा से सीखता है, यदि वह डेटा पक्षपाती हो तो AI भी गलत और भेद- भावपूर्ण निर्णय दे सकता है। विभाग के विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राज कुमार साह ने इस तरह के सेमिनार के आयोजन को खास तौर पर छात्रों के लिए उपयोगी बतलाया एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में तेजी से विकसित हो रही तकनीक है। विभागीय शिक्षिका डॉ. निर्मला कुशवाह ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कई AI सिस्टम ब्लैक बॉक्स की तरह काम करते हैं, जिनके निर्णय को समझना कठिन होता है। मंच संचालन विभागीय शोधार्थी रजनीश चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक श्याम कुमार ने किया। इस सेमिनार में 52 से अधिक छात्र-छात्रों की उपस्थिति रही।

1
77 views

Comment